हाथरस: जिला अस्पताल में बारिश के मौसम में वायरल फीवर के मरीजों की बड़ी संख्या, बच्चे सबसे ज्यादा आए चपेट में
बारिश के मौसम में वायरल फीवर अपना कहर बरपा रहा है! सबसे ज्यादा बच्चे इसकी चपेट में आ रहे हैं जिला अस्पताल से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में वायरल फीवर और उल्टी दस्त से पीड़ित बच्चों की भरमार है! आज दिन शनिवार को जिला अस्पताल में वायरल फीवर से पीड़ित 200 से ज्यादा बच्चे उपचार के लिए आए हैं ! बारिश के मौसम का संक्रामक रोग पूरे तरीके से बढ़ रहा है!