हाथरस: कोतवाली चंदपा पर गठित एंटी रोमियो टीम ने स्कूल के बाहर फब्तियां कसने और मारपीट करने वाले 6 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कोतवाली चंदपा पर गठित एंटी रोमियो टीम द्वारा चेकिंग के दौरान फब्तियां कसने वाले व मारपीट करने वाले 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध लूट, मारपीट, चौथ वसूली, चोरी व आर्म्स एक्ट जैसी संगीत धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।