घोड़ाडोंगरी: पहाड़पुर में युवक ने युवती से की छेड़छाड़, रोकने पर दो भाइयों से की मारपीट, पुलिस ने कराया मेडिकल
पहाड़पुर गांव में एक युवक ने युवती से छेड़छाड़ की। वही युवक को रोकने आए 2 भाइयों से युवक ने मारपीट की। युवती ने छेड़छाड़ एवं मारपीट का आरोप लगाकर चोपना थाने में शिकायत की। चोपना पुलिस ने मंगलवार शाम 4 बजे युवती और घायल भाइयों का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहाड़पुर गांव में युवती ने युवक अमित पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया।