घोड़ाडोंगरी: जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में 'हमारा शौचालय हमारा सम्मान' अभियान का हुआ समापन, सर्वश्रेष्ठ शौचालय को मिला पुरस्कार
जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान का समापन किया गया। इस दौरान पत्रकार वार्ता आयोजित कर अभियान के तहत किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही बेस्ट शौचालय को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।