आज़मगढ़: अंबेडकर पार्क में बीसी सखी संगठन ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
आजमगढ़ के कलेक्ट्रेट के सामने अंबेडकर पार्क में बुधवार को बीसी सखी संगठन ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। बीसी सखी संगठन की जिला उपाध्यक्ष किरण कुमारी ने बताया कि वह लोग अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर यहां पर एक दिवसीय धरना दे रहे हैं।