आज़मगढ़: सलमानी गली ब्रह्मस्थान से चोरी की साइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय
वादी मिनहाल अहमद पुत्र मोईन अहमद निवासी ग्राम शिवली रशीदगंज थाना निजामाबाद ने शहर कोतवाली पर लिखित तहरीर दिया था कि दिनांक 27 जनवरी को कम्प्यूटर कोचिंग सेंटर पाण्डेय बाजार में अपने साइकिल से पढ़ने आया था। साइकिल कोचिंग से बाहर खड़ी कर कोचिंग में पढ़ने चला गया। कोचिंग से वापस आने पर वादी मुकदमा ने देखा कि साइकिल गायब है। जितेंद्र निषाद को गिरफ्तार किया गया।