आज़मगढ़: आगामी त्योहारों एवं लोक सभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने जाने हेतु एसपी ने पुलिस लाइन सभागार में की मासिक अपराध गोष्ठी
SP अनुराग आर्य द्वारा आगामी त्यौहारों एवं लोक सभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने जाने के लिए देर रात्रि में पुलिस लाईन्स सभागार आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की गयी। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को कई दिशानिर्देश दिया।