आज़मगढ़: चक्रपानपुर मोड़ के पास शॉर्टसर्किट से 4 दुकानों के जलजाने से पीड़ितों की मदद को लेकर व्यापारी नेता ने DM को सौंपा ज्ञापन
जहानागंज थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर मोड के पास स्थित चार दुकानों में 25 जनवरी की रात में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने से सभी दुकानें जलकर खाक हो गई थीं। जिसके चलते इन दुकानों के मालिकों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ। यह दुकान इन दुकानदारों ने बैंक से व महिला समूह से कर्ज लेकर बनवाया था और इसी से उनका जीविकोपार्जन होता था। अब इनके पास कुछ नहीं बचा है।