आज़मगढ़: आजमगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र समेत जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा चलाये गए चेकिंग अभियान में 453 वाहनों का चालान
SP की तरफ से लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि सड़क पर हादसों में कमी आए और मृतकों की संख्या में भी कमी आ सके। इसी क्रम में मंगलवार को चलाये गये अभियान में जिले के, कोतवाली, सिधारी, मुबारकपुर, जहानागंज व रानी की सराय थाना क्षेत्र समेत कुल 96 स्थानों पर चेकिंग की गई जिसमें कुल 1924 वाहनों को चेक किया गया। चेकिंग अभियान में 453 वाहनों का चालान किया गया।