आज़मगढ़: लखराव पुलिया से चोरी की मोटर साइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय के लिए किया चालान
वादी सैयद रिजवान पुत्र सैयद फरहान निवासी फ्रेंड्स कालोनी, बदरका शहर कोतवाली ने शहर कोतवाली पर लिखित तहरीर दिया था कि 4 फरवरी 2024 को साढ़े नौ बजे वादी राजघाट एक मकान पर काम कर रहा था। उसकी मोटरसाइकिल गेट के बाहर खड़ी थी, जब वादी काम करके वापस आया तो उसकी बाइक किसी अज्ञात द्वारा चोरी कर ली गयी थी। पुलिस ने विनय उपाध्याय को लखराव पुलिया से गिरफ्तार किया गया।