गुना: भाजपा ने शुरू किया गांव चलो, बस्ती चलो अभियान, गुना विधायक नेताओं के साथ ग्राम गडला गिर्द और देहरी पहुंचे
Guna, Guna | Apr 12, 2026 गुना में भारतीय जनता पार्टी ने गांव चलो वस्ती चलो अभियान शुरू किया है। 12 अप्रैल को जिला मीडिया प्रभारी ने बताया, गुना विधानसभा के ग्राम गडला गिर्द और देहरी में विधायक पन्नालाल शाक्य और भाजपा नेताओं ने चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी और हितग्राहियों से चर्चा की। 12 अप्रैल सुबह शहर के विभिन्न बूथ और मंदिरों पर पर साफ सफाई कर झाड़ू लगाई।