पटियाली: गंगा का बढ़ता जलस्तर, प्रशासन अलर्ट: पटियाली तहसील में स्थापित की गईं नौ बाढ़ चौकियां, राहत के लिए तैनात की गईं नौ नावें
पटियाली। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने पर पटियाली तहसील प्रशासन अलर्ट हो गया है। नायब तहसीलदार मुकेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम सक्रिय कर नौ बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। राहत एवं बचाव के लिए नौ नावें कादरगंज, शहवाजपुर और बरोना में तैनात हैं। फिलहाल किसी भी गांव में पानी नहीं घुसा है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।