गिरिडीह: चाइबासा HIV रक्त कांड के विरोध में गिरिडीह भाजपा का सदर अस्पताल में धरना प्रदर्शन
झारखंड के चाइबासा में एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने की घटना के विरोध में सोमवार को 2 बजे तक गिरिडीह जिला भाजपा ने सदर अस्पताल के सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने किया।