गिरिडीह: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गडरमा गांव में कुछ लोगों ने 6 महिलाओं से मारपीट की, सदर अस्पताल में इलाज जारी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गडरमा गांव में 6 महिलाओं को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सोमवार सुबह 10 बजे इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। घायलों में समीना खातून, तेहरान खातून, रुखसाना खातून ,जाहिदा खातून, सबीना खातूनऔर रुखसाना खातून शामिल है।बताया गया कि इनका गांव के ही लोगों से पुराना विवाद चल रहा है।