गिरिडीह: गिरिडीह पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, दो भागने में सफल रहे: पुलिस अधीक्षक
गिरिडीह पुलिस ने बेरगी के पास साइबर अपराध करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को 12 बजे पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने पपरवाटांड कार्यालय से प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपी गांडेय थाना क्षेत्र के दाब निवासी साजिद अंसारी नजाउल अंसारी ओर अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के जोरासिमर निवासी चंदन कुमार मंडल शामिल है।