गिरिडीह: अरवाटांड़ में ज़मीन विवाद में घायल बुजुर्ग को सदर अस्पताल से धनबाद किया रेफर
अरवाटांड़ में जमीन विवाद में गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग को सदर अस्पताल से धनबाद रेफर कर दिया।रविवार को 11 बजे घायल की बहु सोनी देवी ने डुमरी थाना में आवेदन देकर पुलिस से मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।पुरानी दुश्मनी को लेकर राजेंद्र यादव, मंटू यादव ,सुदामा देवी, मालती देवी, अंजनी देवी ने धारदार हथियार से वार कर रामकिशुन यादव को घायल कर दिया।