गिरिडीह: नगर थाना पुलिस ने झंडा मैदान सहित सार्वजनिक स्थलों पर नशा करने वालों के खिलाफ की कार्रवाई
गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने रविवार देर शाम से लेकर रात 12 बजे तक शहरी क्षेत्र के झंडा मैदान समेत विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर नशे का सेवन करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने शहरी क्षेत्र के झंडा मैदान,समेत शहरी क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर छापेमारी कर नशे का सेवन करने वाले असामाजिक तत्वों को खदेड़ कर भगाया।