बक्सर: मझरीयां गांव से 381 लीटर शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार
Buxar, Buxar | May 24, 2025 औद्योगिक थाने की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने 381 लीटर शराब बरामद किया। इसके साथ ही आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए औद्योगिक थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मझरिया गांव में शराब के बड़े धंधेबाज हैं पुलिस ने तत्काल एक टीम का गठन कर छापेमारी शुरू किया।