बक्सर: वेतन भुगतान को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल, नगर में नहीं हुई सफाई, किला मैदान में की बैठक
Buxar, Buxar | May 23, 2025 नगर परिषद के सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण शुक्रवार को सफाई व्यवस्था नगर की प्रभावित हो गई. जिससे नगर की सफाई नहीं हो पाया. नगर में जहां तहां कचरा जमा हो गया है. यदि हड़ताल समाप्त नहीं होता है तो नगर में सफाई की व्यवस्था काफी दयनीय हो जाएगी. वहीं अपनी मांगों को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने किला मैदान स्थित रामलीला मंच पर एक बैठक की.