लखीसराय: चैत्र नवरात्र के दशमी पर सूरजगढ़ा बड़ी दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
चैत्र नवरात्र के दशमी को लखीसराय जिले भर में विभिन्न चैती दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भी रही. सूरजगढ़ा बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर में सोमवार की अपराह्न 8 बजे काफी संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमा दर्शन कर पूजा अर्चना करते नजर आए.एलइडी लाइट से मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद रही.