लखीसराय: बिहार दौरे पर राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना, जिला अतिथि गृह में की तीखी आलोचना
लखीसराय एकदिवसीय कार्यक्रम के दौरान जिला अतिथि गृह सोमवार की दोपहर 2:15 पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिंहा पहुंचे । जहां उन्होंने राहुल गांधी के बिहार दौरे पर जमकर निशाना साधा और कहा कि बिहार में चुनाव का समय आया है आना-जाना तो लगा रहेगा। राहुल गांधी जब बिहार में चुनाव का समय आता है तब ही आते हैं।