लखीसराय: सूरजगढ़ा में कामकाजी महिलाओं के बच्चों के लिए क्रेच सेंटर खोला जाएगा, सर्वे चल रहा है
सूरजगढ़ा प्रखंड में कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल के लिए क्रेच सेंटर खोले जाने की कार्य योजना है. सोमवार के अपराह्न 3:35 बजे सीडीपीओ रीना कुमारी ने सूरजगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए कामकाजी महिलाओं का सर्वे कार्य किया जा रहा है ताकि यह निर्णय लिया जा सके क्रेच सेंटर कहां खोला जाएगा.