लखीसराय: नया बाजार चैती दुर्गा स्थान मंदिर में अखंड रामाधुनी का आयोजन
शहर के नया बाजार चैती दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में चैती दुर्गा पूजा में मेले के आयोजन को लेकर मंदिर परिसर के समीप सोमवार की संध्या 5:00 बजे स्थानीय कलाकारों के द्वारा रामाधुनी का आयोजन किया गया। जबकि चैती दुर्गा पूजा में मेले के आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के द्वारा माता का पूजन करते देखा गया।