लखीसराय: लखीसराय उत्पाद थाना की पुलिस ने औरे बेलदरिया गांव से एक शराब तस्कर और एक शराबी को किया गिरफ्तार
सोमवार की अपराह्न 5:58 बजे उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा जारी प्रेस ब्रीफ के मुताबिक रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के औरे बेलदरिया गांव से इसी गांव के रहने वाले बद्री चौहान के पुत्र शुकर चौहान को नशे की हालत में 6 लीटर महुआ चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इसी गांव के रहने वाले स्व. केशो चौहान के पुत्र संजय चौहान को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया.