लखीसराय: नया बाजार में बोलेरो की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल, किया गया उपचार
शहर के नया बाजार मुख्य मार्ग पर बोलेरो वाहन की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से बेहतर उपचार हेतु सोमवार की संध्या 4:40 पर सदर अस्पताल लाया गया ।जहां स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा घायल वृद्ध का उपचार किया गया वृद्ध की पहचान कवैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 33 लाली पहाड़ी निवासी गरीब साव के रूप में की गई।