शामली: शामली में रजवाहे की पटरी पर निजी फायदे के लिए अवैध खड़ंजा निर्माण कराने का आरोप
Shamli, Shamli | Feb 21, 2026 शामली क्षेत्र में ताजपुर सिम्भालका रेलवे अंडरपास के निकट शनिवार दोपहर करीब तीन बजे रजवाहे की पटरी पर अवैध रूप से खड़ंजा निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक कॉलोनाइजर द्वारा नई कॉलोनी के लिए रास्ता बनाने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है, जबकि कॉलोनी को लेकर भी तमाम चर्चाएं हो रही है।