कान्हाचट्टी के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 13 वर्षीय छात्र की हत्या, गला घोंटने और मारपीट का आरोप
तिसरी प्रखंड के कोसिलवा गांव का रहने वाला था मृतक रविकांत हेम्ब्रम, पिता राजेश हेम्ब्रम के परिवार में पसरा मातम
चतरा। कान्हाचट्टी प्रखंड के राजाचक स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में एक 13 वर्षीय छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत कोसिलवा गांव निवासी राजेश हेम्ब्रम के पुत्र रविकांत हेम्ब्रम के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, छात्र के साथ मारपीट करने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया है।घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, हत्या के कारणों, घटना के समय और इसमें शामिल लोगों की भूमिका को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
#highlight
#jharkhand
#murder
Giridih, Giridih | Nov 25, 2026