बसंतपुर: वीरपुर गोल चौक पर थाने ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, कागजात व हेलमेट की कड़ी जांच
वीरपुर थानाध्यक्ष संजय दास के नेतृत्व में वीरपुर गोल चौक पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की कड़ी जांच की गई। बिना कागजात या हेलमेट चलाने वालों पर सख्ती, पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। अभियान का मकसद अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करना है।