गुना नगर: गुना में यातायात को लेकर प्रशासनिक टीम ने नानाखेड़ी में AB रोड पर दुर्गा इलेक्ट्रॉनिक और शिवम धर्मकांटा सहमति कराया बंद
गुना में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के पालन में कलेक्टर अमनवीर सिंह की निर्देशन में, प्रशासनिक टीम ने नानाखेड़ी मंडी क्षेत्र में एबी रोड पर यातायात को सुगम बनाने, दुर्गा इलेक्ट्रॉनिक और शिवम धर्म कांटा को मालिकों की सहमति से बंद कराया। नानाखेड़ी क्षेत्र में पूर्व से संचालित तोल कांटों से जाम की स्थिति बनती थी। वाहन चालक परेशान होते थे।