गुना नगर: ट्रांसपोर्ट नगर में लोकल ट्रांसपोर्ट यूनियन के निर्विरोध चुनाव हुए संपन्न, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष हुए नियुक्त
गुना में ट्रांसपोर्ट नगर में लोकल ट्रांसपोर्ट यूनियन के निर्विरोध चुनाव संपन्न हु। लोकल ट्रांसपोर्टर ट्रांसपोर्ट नगर में एकत्रित हुए। लोकल ट्रांसपोर्ट यूनियन की नई इकाई की गठन के लिए, निर्विरोध संजू भदोरिया को अध्यक्ष और विष्णु रघुवंशी को उपाध्यक्ष चुना गया। चुने गए अध्यक्ष ने लोकल ट्रांसपोर्टरों के हित में काम करने और संगठन को मजबूती देने की बात कही।