गुना नगर: पीजी कॉलेज को यथावत रख तात्या टोपे विश्वविद्यालय का नया कैंपस बनाने छात्र संगठन AIDSO ने प्रदर्शन कर डीएम को दिया ज्ञापन
गुना के पीजी कॉलेज को तात्या टोपे विश्वविद्यालय बनाया जाकर संविलयन करने के राज्य शासन ने आदेश दिए हैं। इसको लेकर छात्र संगठन ऑल इंडिया डीएसओ ने पीजी कॉलेज में प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। जिसमें पीजी कॉलेज को यथावत रखते हुए, तात्या टोपे विश्वविद्यालय का नया कैंपस बनाए जाने की मांग की है।