गुना नगर: गुना लोकसभा सीट के लिए रायसुमारी करने गुना पहुंची कैबिनेट मंत्री कृष्णा गौर, सर्किट हाउस गुना में की प्रेस वार्ता
गुना लोकसभा सीट से प्रत्याशी चयन के लिए रायसुमारी करने मध्य प्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री कृष्णा गौर गुना पहुंची। गुना लोकसभा की आठ विधानसभाओं के 200 कार्यकर्ताओं से राजकुमारी की। सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर मंत्री कृष्णा गौर ने कहा, तीन नाम सामने आए हैं। जिनका गोपनीय रखा गया है। लोकसभा चुनाव में एक बार फिर 400 सीट जीतकर भाजपा की सरकार बनेगी।