गाज़ियाबाद: गाजियाबाद जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से ट्रांस हिंडन जोन सहित पुलिस द्वारा की गई पैदल गश्त
ट्रांस हिंडन जोन के समस्त थाना क्षेत्रों सहित गाजियाबाद जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में शान्ति व कानून-व्यवस्था बनाये रखने एवं आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से पुलिस बल द्वारा पैदल गस्त की गई। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे बताया कि इस दौरान सभी संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग भी की गई।