मोदनगंज: डीएम ने मोदनगंज अंचल एवं प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण
जहानाबाद डीएम अलंकृत पांडे गुरुवार को मोदनगंज प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने दाखिल खारिज परिमार्जन से संबंधित कई पंजीयों का निरीक्षण किया बाद में उनके द्वारा प्रखंड के माध्यम से चलाया जा रहे हैं जनकल्याणकारी योजनाओं का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर एडीएम बीडीओ समेत कई अधिकारी मौजूद थे।