पंचायत समिति चुनाव: पीलीबंगा के ब्लॉक संख्या 9 से कांग्रेस प्रत्याशी मोनिका ने भरा नामांकन, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि दौलतराम भांभू ने किया जीत का दावा
#lalbahadirbhakhar #pilibanga #hanumangarh #DolatBhambhu #सरपंच4एनआर #निहालपुरा
पीलीबंगा (हनुमानगढ़) लालबहादुर भाखर:-पंचायत समिति पीलीबंगा के चुनावी रण में ब्लॉक संख्या 9 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में श्रीमती मोनिका (पत्नी भीमसेन) ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन दाखिल करने के बाद प्रत्याशी श्रीमती मोनिका ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और आमजन की समस्याओं का समाधान ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए गांव में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और विकास कार्यों को गति देने का वादा किया।
इस मौके पर 4 एनआर निहालपुरा के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि दौलतराम भांभू ने कांग्रेस की प्रचंड जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का रुझान कांग्रेस के पक्ष में है और वार्ड 9 से पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। भांभू ने विश्वास जताया कि चुनाव जीतने के बाद पंचायत क्षेत्र में विकास की रफ्तार और तेज होगी।
नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।