भरथना: बकेवर इकदिल मे कर बकाया रखने वाले 35 वाहनों के चालान, सात सीज
परिवहन विभाग ने बकेवर और इकदिल थाना क्षेत्रों में 29 से 31 अक्टूबर तक तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाकर कर बकाया रखने वाले 35 वाहनों के चालान किए, जबकि सात वाहनों को सीज किया। पीटीओ विवेक सिंह ने शनिवार दोपहर 1 बजे बताया कि कार्रवाई में जेसीबी, मिट्टी से भरे डंपर, ट्रक समेत अन्य वाहन शामिल हैं। वाहनों पर लाखों रुपये का सम्मन शुल्क लगाया गया।