मौदहा: अरतरा गांव में गृह कलह व आर्थिक तंगी से परेशान एक अधेड़ ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या
ग्राम अरतरा में शुक्रवार की रात गृह कलह व आर्थिक तंगी से परेशान एक अधेड़ ने गांव के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उनके परिजनों को सौंप दिया है।