मौदहा: मौदहा क्षेत्र में कुल की फातहा एवं भजनों के साथ तीन दिवसीय उर्स का हुआ समापन
मौदहा क्षेत्र के प्रसिद्ध सूफी संत हजरत पीर सुर्खुरू बाबा के तीन दिवसीय सालाना उर्स का शुक्रवार को कुल की फातहा के साथ संपन्न हो गया। जिसके बाद श्रृद्धालुओं को दिनभर लंगर खिलाया गया। मौदहा कस्बे के मोहल्ला हैदरगंज स्थित हज़रत पीर सुर्खुरू बाबा का तीन दिवसीय सालाना उर्स शुक्रवार को कुल की फातहा एवं बुंदेलखंडी भजनों के साथ सम्पन्न हो गया।