मौदहा: मौदहा कस्बे में पुलिस भर्ती की परीक्षा देने जा रही युवती की हादसे मे मौत
भैंस्ता गांव निवासी कृष्ण प्रसाद यादव की 19 वर्षीय बेटी गुड़िया ने पुलिस भर्ती की परीक्षा का आवेदन किया था। आज उसकी परीक्षा हमीरपुर के श्री विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में होनी थी। गुड़िया अपने बड़े भाई कौशल उर्फ छोटू के साथ बाइक में सवार होकर हमीरपुर के लिए चली थी, लेकिन मौदहा के मलीकुआं चौराहा के पास ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई हैं।