मौदहा: भुलसी गांव में ग्राम प्रधान द्वारा कब्जा करने की महिला ने की पुलिस से शिकायत
भुलसी गांव निवासी महिला देवरती पत्नी चंचा प्रजापति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ग्राम प्रधान लल्लू राम प्रजापति अपने पद का दुरूपयोग करके ग्राम सभा की भूमि पर पक्का निर्माण कर कब्जा करने पर तुला है। महिला ने बताया कि जब उसने बीते 24 जनवरी को कब्जा करने से उन्हें मना किया तो ग्राम प्रधान सहित उसके भाई अपनी ताकत का हवाला देते हुए गाली-गलौज करते हैं।