मौदहा: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में मौदहा में दो पालियों में कुल 1008 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
उत्तर प्रदेश पुलिस बोर्ड की लिखित परीक्षा दिनांक 17 एवं 18 फरवरी को आयोजित होनी है, जिसके लिए शासन व प्रशासन ने अपनी तैयारियों पूर्ण कर ली है तथा बनाए गए परीक्षा केंद्रों का प्रशासन ने निरीक्षण कर विद्यालय स्टाफ सहित अध्यापकों को नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।