मौदहा: मौदहा कस्बे में अपर पुलिस अधीक्षक ने जुमे की नमाज व आगामी सामान्य लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत किया भ्रमण
शुक्रवार को दोपहर में अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा, उप जिलाधिकारी राजेश चंद्र व क्षेत्राधिकारी श्रेयस त्रिपाठी द्वारा मौदहा पुलिस बल के साथ कस्बा मौदहा में जुम्मे की नमाज व आगामी सामान्य लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु भ्रमण किया गया। इस दौरान कस्बा मौदहा के दुकानदारों व व्यापारियों से वार्ता की गई।