लातेहार: समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वीप कोर कमिटी की बैठक हुई आयोजित
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे स्वीप कोर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में कमेटी के सदस्यों द्वारा विधान सभा आम निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर वृहत स्तर पर प्रचार-प्रसार करने पर चर्चा की गई।