क्या बिहार के मक्का किसानों के साथ बड़ा अन्याय हो रहा है? जानिए यूपी-एमपी से कैसे बेहतर है हमारा मक्का 🌽
#MSPIssue #MakkaKiKheti #बिहार_मक्का_खेती
पूर्णिया खबर पर देखिए मक्का किसानों से जुड़ी सबसे बड़ी ग्राउंड रिपोर्ट। आखिर क्यों बिहार का मक्का पूरे भारत में सबसे बेहतरीन होने के बावजूद हमारे किसानों को सही दाम नहीं मिल पाता?
इस वीडियो में हमने विस्तार से समझाया है कि बिहार के रबी मक्के और यूपी-एमपी के खरीफ मक्के में क्या असली अंतर है। हमारे मक्के में 68-72% स्टार्च होता है, जो अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में एक्सपोर्ट क्वालिटी का माना जाता है। फिर भी भारत सरकार का MSP पूरे देश के लिए 2410 रुपये ही क्यों है? क्या यह सीमांचल और बिहार के किसानों के साथ अन्याय नहीं है?
इस सच्चाई को हर किसान तक पहुंचाएं। इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा अपने किसान भाइयों के व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक टाइमलाइन पर शेयर करें ताकि हमारी आवाज़ संसद तक पहुंच सके।
Purnea East, Purnia | Jul 3, 2026