रायसेन: रायसेन में कृषि महोत्सव प्रदर्शनी की तैयारियों का केन्द्रीय कृषि विभाग के निदेशक ने लिया जायजा
Raisen, Raisen | Apr 2, 2026 रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक राष्ट्रीय कृषि महोत्सव आयोजित होगा। दशहरा मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों का केन्द्रीय कृषि विभाग के निदेशक अविनाश लावनिया और कलेक्टर ने निरीक्षण किया। मेले में 200 से अधिक स्टॉल लगेंगे और किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।