सहजनवा: पांच दिन से लापता किशोरी सहजनवा में युवक के साथ मिली, परिजनों की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज
हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव से 5 जून को लापता हुई नाबालिग किशोरी सहजनवा थाना क्षेत्र मे एक युवक के साथ मिली। किशोरी के परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सहजनवा निवासी अमन प्रजापति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों को किशोरी के सहजनवा में होने की सूचना मिली।