प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक : 22 सितम्बर, 2026
महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार, पटना के निर्देश पर आज दिनांक 22 सितम्बर, 2026 को पुलिस मुख्यालय सभागार में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध एवं निवारण अधिनियम, 2013 (POSH Act) विषय पर पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य कार्यस्थलों पर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना एवं अधिनियम के प्रावधानों से पदाधिकारियों को अवगत कराना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सौरभ सुमन यादव, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण, श्री स्वर्ण प्रभात, भा0 पु0 से0 पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चंपारण, श्री नितिन त्रिपाठी सचिव DLSA, पूर्वी चंपारण, श्री आशीष कुमार नगर आयुक्त, श्री राज कृष्ण झा, सहायक समाहर्ता सह जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ICDS, श्री सुनील कुमार पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) एवं सुश्री निधि कुमारी वरीय उप समाहर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला मे उपस्थित सभी गणमान्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। साथ ही सभी गणमान्य अतिथियों को भेंट के रूप प्रेरणादायक पुस्तक दी गयी।इसके पश्चात् जिला मिशन समन्वयक निधि कुमारी एवं नेहा कुमारी गांधी फेलो द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबोधन के दौरान सभी पदाधिकारी को निदेश दिया कि कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित वातारण उपलब्ध कराने हेतु सभी सरकारी एवं निजी संस्थाओं की जवाबदेही है, साथ ही इस कानून के इतिहास से संबंधित भी जानकारी दी गयीं है । सचिव महोदय DLSA पूर्वी चंपारण के द्वारा सभी कार्यस्थलों पर आंतरिक शिकायत समिति गठित करने की बात कही गई। साथ ही कानूनी प्रावधानों के बारे मे बताया गया। पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चंपारण द्वारा बताया गया कि कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और उनका सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। 'कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013' केवल कागज़ों पर बना नियम नहीं है, बल्कि यह हर कामकाजी महिला का मौलिक अधिकार सुनिश्चित करने का एक सशक्त माध्यम है । कार्यशाला में पैनल अधिवक्ता श्री दीपक कुमार एवं जेंडर स्पेशलिस्ट श्री निर्भय कुमार के द्वारा POSH अधिनियम 2013 के बारे विस्तृत जानकारी दी गई ।कार्यशाला में पुलिस विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी ने बड़ी संख्या में भाग लिया साथ ही POSH Act, 2013 से संबंधित प्रावधानों, आंतरिक शिकायत समिति के गठन, दायित्वों एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।
प्रतिभागियों को POSH Act से संबंधित गाइडलाइन, पंपलेट, फाइल, डायरी, पेन एवं कॉफी मग उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम के अंत में महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक श्री वीरेंद्र राम द्वारा प्रतिभागियों को SHE Box पोर्टल के बारे में बताया गया तथा प्रतिभागियों के बीच quiz competition का आयोजन कराया गया एवं पांच त्वरित जवाब देने प्रतिभागियों को Water Bottle देकर समानित किया गया।कार्यक्रम में पुलिस विभाग के पुलिस दीदी, सिपाही,SI, ASI एवं महिला एवं बाल विकास निगम के सभी कर्मी उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar ICDS Directorate Bihar
8 views | East Champaran, Bihar | Sep 22, 2026