महात्मा गांधी प्रेक्षागृह, मोतिहारी में निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित
मोतिहारी, 22 सितम्बर
आज स्थानीय महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह, मोतिहारी में निर्वाचन साक्षरता क्लब (Electoral Literacy Club) के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन श्री सौरभ सुमन यादव,जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, डॉ प्रदीप कुमार,उप विकास आयुक्त, श्री आशीष कुमार,नगर आयुक्त, मोतिहारी, श्री राम कृष्ण झा, सहायक समाहर्ता, पूर्वी चम्पारण, श्री आशुतोष राय, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी,श्री राजन कुमार गिरि, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण मोतिहारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यशाला का उद्देश्य जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लबों को सक्रिय करना तथा युवाओं एवं भावी मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करना था।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी आवश्यक है। निर्वाचन साक्षरता क्लब लोकतंत्र की पाठशाला है, जिसके माध्यम से छात्र-छात्राएं न केवल स्वयं जागरूक होंगे बल्कि अपने परिवार और समाज को भी जागरूक करेंगे। उन्होंने जिलांतर्गत सभी सरकारी /निजी उच्च/उच्च माध्यमिक/महाविद्यालय/महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्वाचन साक्षरता क्लब के नोडल शिक्षकों /प्रधानाध्यकों, सभी प्राचार्य को निर्देश दिया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, क्लब से संबंधित सभी जानकारी के साथ - साथ SIR/ EVM/VVPAT की जानकारी तथा नैतिक मतदान से संबंधित गतिविधियों को नियमित रूप से आयोजित करें।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण द्वारा SVEEP कार्यक्रम एवं ELC के गठन, कार्य एवं दायित्वों के बारे में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। उनके द्वारा बताया गया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवाओं का नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जोड़ा जाना है, जिसके लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन किया जा सकता है।
कार्यशाला में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजन कुमार गिरि ने कहा कि सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों में भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप ससमय प्रभावी ढंग से लागू किये जाएंगे।इस कार्यक्रम में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, विभिन्न महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य, ELC के नोडल शिक्षक थे। इस मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी( माध्यमिक), रेयाज अहमद, नागेन्द्र प्रसाद, रमेश कुमार आदि उपस्थित थे। जबकि मंच संचालन कमलेश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Election Commission of India Chief Electoral Officer, Bihar
5 views | East Champaran, Bihar | Sep 22, 2026