गायक दीपक सिंह का करमा गीत रिलीज, श्रोताओं से मिल रहा प्यार
कोडरमा। करमा पर्व के अवसर पर कोडरमा के लोकगायक दीपक सिंह अपने नए करमा गीत के साथ श्रोताओं के बीच पहुंचे हैं। उनका नया करमा गीत ‘दीपक सिंह म्यूजिक’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गीत को श्रोताओं का प्यार और समर्थन मिल रहा है।
गीत में संगीत दिलीप रोमियो स्टूडियो, बरही ने दिया है। गायक दीपक सिंह ने बताया कि करमा पर्व के बाद नवरात्रि के अवसर पर देवी गीत, छठ पूजा के अवसर पर छठ गीत के साथ-साथ एक से बढ़कर एक लोकगीत दर्शकों के बीच लाने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि इन गीतों में अश्लीलता से पूरी तरह दूरी रखते हुए ऐसे गीत प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा, जिन्हें घर-परिवार के साथ बैठकर सुना जा सके। निर्देशक माही सोनू ने कहा कि आने वाले समय में कई नए और बेहतर लोकगीत दर्शकों के बीच प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके लिए श्रोताओं का प्यार और सहयोग बेहद जरूरी है।
वहीं रोमियो स्टूडियो डायरेक्टर दिलीप रोमियो ने बताया कि गीत की शूटिंग शानदार लोकेशन पर की गई है। उन्हें उम्मीद है कि वीडियो दर्शकों को काफी पसंद आएगा। उन्होंने लोगों से अपना प्यार, आशीर्वाद और समर्थन बनाए रखने की अपील की। गीत के वीडियो में दीपक सिंह और खुशी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। कैमरा संचालन मुकेश कुमार ने किया है, जबकि कोरियोग्राफी दीपक कुमार ने की है। अन्य सहयोगियों में विशाल, गौतम और सौरव शामिल हैं।
Koderma, Kodarma | Sep 14, 2026