दमोह: पुलिस लाइन स्थित पुलिस आवासों का एसपी आनंद कलादगी ने किया निरीक्षण, जर्जर भवनों की मरम्मत और सुरक्षित रहने दिए निर्देश
Damoh, Damoh | Jul 10, 2026 दमोह में लगातार बारिश के बीच पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने शुक्रवार शाम पुलिस लाइन स्थित शासकीय आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने भवनों के छज्जों, छतों, नालों और नालियों का जायजा लेकर आवश्यक मरम्मत व जीर्णोद्धार के निर्देश दिए। एसपी ने जर्जर भवनों में रह रहे पुलिसकर्मियों को मरम्मत पूरी होने तक सुरक्षित शासकीय आवासों में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।